आंतरिक मंत्रालय के द्वारा की जा रही है जांच

सऊदी में आंतरिक मंत्रालय के द्वारा समय-समय पर जांच की जाती है ताकि ऐसे प्रवासियों का पता लगाया सके जो अवैध तरीके से रह रहे हैं और अवैध तरीके से काम कर रहे हैं। हाल ही में हुई जांच अभियान के दौरान हजारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि एक सप्ताह के अंदर इन सभी आरोपियों को पकड़ा गया है।

4 से लेकर 10 अप्रैल तक की गई है इन सभी की गिरफ्तारी

इस बात की जानकारी दी गई है कि इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी residency, labor, और border security regulations के उल्लंघन के आरोप में एक सप्ताह के अंदर की गई है। इस दौरान 20,667 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कहा गया है कि रेजिडेंसी नियम उल्लंघन के 14,805, बॉर्डर सुरक्षा के 3,860 और लेबर लॉ के 2,002 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा ऐसी लोगों की भी गिरफ्तारी की जा रही है जो दूसरों को अवैध तरीके से एंट्री में मदद कर रहे हैं। ऐसा करने वाले आरोपियों को चेतावनी दी गई है। आरोपी को 15 साल तक की जेल और SR1 million तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इनसे जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए Makkah, Riyadh, और Eastern regions, इलाके में 911 पर और बाकी इलाकों में 999 या 996 पर संपर्क कर सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>