प्रवासियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है जो अवैध तरीके से रह रहे हैं

कुवैत में ऐसे प्रवासियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है जो अवैध तरीके से रह रहे हैं। ऐसे कई लोग हैं जिनका विजिट वीजा एक्सपायर हो चुका है लेकिन वह अभी तक अपने देश नहीं लौटे हैं। ऐसे कई कामगारों की भी जानकारी मिलती है जो अपने मालिक को छोड़कर भाग जाते हैं और दूसरे काम करने लगते हैं। कई ऐसे प्रवासी है जो गलत रेसिडेंट वीजा पर रहे रहे हैं।

आंतरिक मंत्रालय के द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है

बताते चलें कि इन्हीं प्रवासियों पर कंट्रोल करने के लिए आंतरिक मंत्रालय के द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस जांच अभियान में ऐसे प्रवासियों की जांच कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। प्रवासियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें डिपोर्ट कर दिया जाता है।

21 प्रवासियों को किया गया गिरफ्तार

एक बार फिर से आंतरिक मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है कि अलग-अलग नागरिकता के 21 प्रवासियों को इस तरह के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आंतरिक मंत्रालय ने कहा है कि Tripartite Joint Committee के साथ मिलकर रेजिडेंश और वर्क से जुड़े नियमों के उल्लंघन मामले में South Abraq Khaitan से 21 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।