अवैध प्रवासियों के खिलाफ की जा रही है कानूनी कार्यवाही

सऊदी में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। आंतरिक मंत्रालय के द्वारा यह जानकारीदी गई है कि रेजिडेंसी, लेबर और बॉर्डर सुरक्षा नियमों के उल्लंघन मामले में 21,505 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि यह सारी गिरफ्तारी एक सप्ताह के अंदर की गई है।

एक सप्ताह के अंदर की गई है सारी गिरफ्तारी

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि यह सारी गिरफ्तारी 28 मार्च से लेकर 3 अप्रैल 2024 तक की गई है। इस जांच के दौरान Residency Law के 14,323, बॉर्डर सुरक्षा नियमों के 4,778 और लेबर लॉ के 2,404 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 1,295 ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जो सऊदी में अवैध तरीके से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।

तय किया गया है भारी जुर्माना और जेल की सजा

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर कोई व्यक्ति सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे 15 साल तक जेल की सजा हो सकती है और SAR1 million का जुर्माना लगाया जाएगा। अगर कोई ऐसा उल्लंघन करता पाया जाता है तो Mecca, Riyadh और पूर्वी इलाके में 911 और बाकी इलाके में 999 या 996 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment