शनिवार को आंतरिक मंत्रालय के द्वारा अवैध तरीके से रहने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई। सुरक्षा अधिकारियों ने अपनी जांच अभियान के दौरान 22094 illegal residents को पकड़ा है। पिछले सप्ताह अलग-अलग इलाकों में जांच की गई है। यह जांच अभियान 26 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर के बीच किया गया है।

कितने आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार?

आरोपियों के द्वारा Residency Law नियम, लेबर और बॉर्डर सुरक्षा उल्लंघन किया गया है। रेजीडेंसी के उल्लंघन में 13,731, बॉर्डर सुरक्षा नियम में 4,873 और लेबर लॉ में 3,490 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा 50 ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है जो सऊदी में अवैध तरीके से प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। 37 ऐसे लोगों की गिरफ्तारी की गई है सऊदी से बाहर जाने की कोशिश कर रहे थे। नियम उल्लंघन करने वालों पर SR1 million का जुर्माना और 15 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>