आंतरिक मंत्रालय के द्वारा की जा रही है जांच

Kuwait में आंतरिक मंत्रालय के द्वारा जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसे प्रवासियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है अवैध तरीके से रह रहे हैं और काम कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में इनके खिलाफ कार्यवाही जरूरी है ताकि अवैध प्रवास पर काबू पाया जा सके। इस तरह के प्रवासियों को पकड़ने के लिए आंतरिक मंत्रालय के स्वास्थ्य अधिकारियों के द्वारा जांच की जा रही है।

मंत्रालय ने 23 प्रवासी को किया गिरफ्तार

आन्तरिक मंत्रालय के Residence Affairs Investigations ने कहा है कि Residence और Labor Law के उल्लंघन मामले में 23 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। मंत्रालय के द्वारा चलाए जा रहे अभियान की मदद से आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाई है।

कई इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा जांच

इस दौरान अवैध रूप से रहने वाले अधिक से अधिक प्रवासियों की गिरफ्तारी की जा सके इसके लिए अलग-अलग इलाकों में कड़ी जांच की जा रही है। सभी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है। अधिकारियों ने कहा है कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी को संबंधित अधिकारियों के पास सॉन्ग किया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>