नियम उल्लंघन करने वाले प्रवासी कामगारों के खिलाफ कानूनी कार्यवाई

Kuwait में उन सभी प्रवासी कामगारों के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जा रही है जो अवैध तरीके से रह रहे हैं। बताते चलें कि कुवैत में इसे हजारों प्रवासियों के बारे में पता चला था जो विजिट वीजा पर गए थे लेकिन वहां पर अपने देश से नहीं लौटे और कुवैत में ही अवैध तरीके से रहने लगे। ऐसे ही कामगारों के खिलाफ जांच अभियान के तहत कार्यवाई की जा रही है।

 

24 रेसीडेंसी वीजा नियमों के उल्लंघनकर्ताओ को गिरफ्तार किया गया है

बताते चलें कि आंतरिक मंत्रालय ने Sharq fish market में जांच अभियान चलाकर 24 रेसीडेंसी वीजा नियमों के उल्लंघनकर्ताओ को गिरफ्तार कर लिया है। इनमे ऐसे 6 लोग शामिल हैं जो अपने नियोक्ता को छोड़कर भाग गए थे और 2 लोगों के पास एक्सपायर रेसीडेंसी वीजा था।

सभी से सहयोग की अपील

मंत्रालय ने कहा है कि सभी कुवैती नागरिकों और प्रवासियों को जांच अभियान में सुरक्षा अधिकारियों को सहयोग करना चाहिए। सभी से नियमों के पालन की अपील की है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।