अवैध काम करने वाले प्रवासियों को किया गया गिरफ्तार

ओमान में अवैध काम करने वाले प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी दी गई है कि निजी घरों में अवैध काम करने वाले 25 से अधिक प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के द्वारा जांच के दौरान इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बताते चलें कि Ministry of Labour (Mol) ने कहा है कि Muscat Governorate में घरों में जांच के दौरान इन आरोपियों को पकड़ा गया है।

मंत्रालय के द्वारा ऑनलाईन जारी किया गया है बयान

इस मामले में मंत्रालय के द्वारा ऑनलाईन बयान जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि श्रम मंत्रालय, General Directorate of Labour Welfare की टीम ने रॉयल ओमान पुलिस के साथ मिलकर Muscat Governorate के प्राइवेट घरों में छापेमारी की है। इस दौरान बिना लाइसेंस के काम करते आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इस दौरान 30 कामगारों को गिरफ्तार किया गया है जो लेबर लॉ के प्रावधान का उल्लंघन करते पाए गए हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>