किसी भी देश में एंट्री करने के लिए और वहां काम करने के लिए यात्री के पास वीजा पासपोर्ट होना जरूरी है। कानून संबंधित इन सामान्य बातों को जानने के बावजूद भी कई लोगों के द्वारा नियमों के उल्लंघन की घटनाएं सामने आती है। ओमान में भी इसी तरह की घटना सामने आई है जिसमें 20 से अधिक प्रवासियों को गलत तरीके से प्रदेश की कोशिश करते पाया गया है।

20 से अधिक प्रवासियों ने गलत तरीके से एंट्री की कोशिश की

अधिकारियों के द्वारा अपने बयान में इस बात की जानकारी दी गई है कि North Al Batinah Governorate Police की Coast Guard Police boats के द्वारा करीब 25 घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने बताया है कि सभी गिरफ्तार किए गए आरोपी एशियाई नागरिकता के हैं। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अधिकारियों के द्वारा अक्सर इस तरह के आरोपियों की गिरफ्तारी की जाती है। वीजा पासपोर्ट संबंधित सभी तरह के नियमों की बावजूद भी आरोपियों के द्वारा ऐसी गलतियां करते पाया जाता है। अधिकारियों ने कहा है कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>