News Summary

  • भारत में आई विदेशी ने रची किडनैपिंग की साजिश
  • महिला  गई सलाख़ों के पीछे 

महिला ने अपनी ही किडनैपिंग की साजिश रच डाली

लोकल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार भारत में अमेरिका से आई 27 वर्षीय महिला ने अपनी ही किडनैपिंग की साजिश रच डाली। इतना ही नहीं महिला के पास से पैसे खत्म हो गए तो उसने अपने माता पिता को पैसे भेजने के लिए नकली ब्लैकमेल करवाएं।

जांच में कुछ और आया सामने 

बताते चलें कि महिला 3 मई को भारत आई थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा लेकिन अचानक 7 जुलाई को उसने अपनी माता को फोन कर कहा कि उसे एक व्यक्ति के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। परिवार के शिकायत पर US Embassy मामले की जांच में जुट गया।

मामले में Nigeria के व्यक्ति को पकड़ा गया जिसके साथ वह रह रही थी। पता चला कि दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी और भारत आने के बाद दोनों साथ में ही रह रहे थे। पुलिस को यह भी पता चला कि महिला का वीजा और उस व्यक्ति का पासपोर्ट एक्सपायर हो चुका है। दोनों पर कार्यवाई जारी है।