ईद के मौके पर 275 Pakistanis की यूएई से कराई गई स्वदेश वापसी

संयुक्त अरब अमीरात में ईद के मौके पर 275 Pakistanis की यूएई से स्वदेश वापसी कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में Pakistan Association Dubai (PAD) ने लोकल अधिकारियों के साथ मिलकर इन आरोपियों की स्वदेश वापसी कराई है। अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई थी कि रमजान के दौरान 270 से भी अधिक प्रवासियों को स्वदेश भेजा गया है।

अलग अलग देशों के करीब 2,600 लोगों को यूएई रूलर्स के द्वारा क्षमा किया गया है

बताते चलें कि यूएई के रूलर्स के द्वारा इस ईद पर अलग अलग नागरिकता के करीब 2,600 लोगों को क्षमा किया गया है। इनमें से अधिकतर लोगों की स्वदेश वापसी कराई जा चुकी है। अब वह अपने परिजनों के साथ ईद का त्योहार मना पाएंगे।

जिन लोगों का ट्रैवल डॉक्यूमेंट रेडी नहीं उनका क्या होगा?

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि जिन लोगों का ट्रेवल डॉक्यूमेंट अभी तक रेडी नहीं हुआ है केवल उन्हीं लोगों की स्वदेश वापसी नहीं हो पाई है। उम्मीद है कि जल्द ही इनका भी ट्रैवल डॉक्यूमेंट रेडी कर दिया जाएगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>