कई स्थान पर दिवाली के मौके पर पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया था। इस दौरान कहीं ईको फ्रेंडली पटाखों का इस्तेमाल करने, कहीं सभी तरह के पटाखों पर प्रतिबंध तो कहीं पटाखें जलाने के लिए टाईम स्लॉट तय किया गया था। यह सारे फैसले सरकार के द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लिया गया था लेकिन फिर भी कई लोग इस नियम का उल्लंघन करते दिखे जिनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

292 लोगों को किया गया है गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि पटाखे बैन के दौरान 292 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीटीआई के सूत्रों के अनुसार इन सभी आरोपियों पर प्रतिबंधित पटाखे जलाने का आरोप है। इसके अलावा कई लोगों के पास प्रतिबंधित पटाखे भी बरामद किए गए हैं।

अधिकारियों के द्वारा 500 kg अवैध पटाखे बारामद किए गए हैं। इसके अलावा 175 ऐसे आरोपियों को पकड़ा गया है जिनपर दुर्व्यवहार का आरोप है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अभी नियमों का पालन जरूरी है। सरकार के द्वारा जारी किए गए सभी नियमों का पालन जरूरी है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>