होली होने वाली है रंगीन

होली में अब अधिक समय नहीं रह गया है। अगर आप इस बात से परेशान हैं कि बढ़ती महंगाई के कारण आपकी होली फिकी न रह जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार की तरफ से आपकी होली को रंगीन बनाने के लिए एक कदम उठाया गया है। राशन कार्ड होल्‍डर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। नेशनल फूड स‍िक्‍योर‍िटी एक्‍ट (NFSA) ने यह फैसला लिया है कि इस बार फरवरी में दो बार राशन दिया जाएगा।

दूसरी बार मिलेगा राशन, देरी के कारण हो रही है लाभुकों को परेशानी

बताते चलें कि यह फैसला लिया गया है कि इस बार होली के पहले राशन दिया जाएगा। आपको पता होगा कि उत्तर प्रदेश में राशन वितरण 1 महीने देरी से हो रहा है जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाभुकों को दिसंबर 2022 का राशन जनवरी 2023 में मिला था। लेकिन अब फिर से उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी से राशन वितरण शुरू कर दिया जाएगा जो कि 28 फरवरी तक जारी रहेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि राशन कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से मुफ्त राशन दिया जाता है। वहीं जो राशन वितरण में देरी हुई थी उसे फरवरी में सुधार लिया जाएगा और यही कारण है कि फरवरी में सरकार की तरफ से मार्च से पहले दो बार राशन मिलेगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>