नॉलेज पार्क से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसका वीडियो तेजी से फैल रहा है। जानकारी के अनुसार नॉलेज पार्क के एक रेस्टोरेंट (restaurent) में एक व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गया था लेकिन मन मुताबिक खाना ना मिलने के बाद उसने रेस्टोरेंट के स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी।

अंसल मॉल में खाने में चिकनकरी का आर्डर किया गया था

आरोपी ने कि अंसल मॉल में खाने में चिकनकरी का आर्डर किया था लेकिन जब चिकन करी नहीं मिली तो काउंटर पर बैठे स्टाफ को घसीट कर ले गया और उसे खूब मारा। यह मामला सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गया और तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।