3 लोगों पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा 

सऊदी में 3 लोगों पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया है। दो सऊदी और एक अरबी नागरिक को इस जुर्म में 18 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। आरोपियों पर SR500,000 का जुर्माना भी लगाया गया है। लोक अभियोजक ने इस बात की जानकारी दी है। साथ ही प्रवासी को देश निकाला की भी सजा देने की बात कही गई है।

Economic Crimes wing के द्वारा इसकी जांच चल रही है

लोक अभियोजक के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि Economic Crimes wing के द्वारा इसकी जांच चल रही है। इस मामले में तीन आरोपी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार दो सऊदी नागरिकों ने एक कमर्शियल संस्था खोला था और इसी के नाम से बैंक अकाउंट भी खोला था। इन्हीं संस्था के नाम से वह पैसों का लेनदेन करता था।

प्रवासियों का पैसा जमा करके बाहर भेजा पैसा 

पता चला कि इनमे बहुत सारे प्रवासियों ने पैसे जमा किए थे। इन अकाउंट में प्रवासियों ने पैसे जमा किए जो आरोपियों ने सऊदी के बाहर भेज दिए। जब इन पैसों की जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि यह अवैध हैं। हालांकि आरोपी इस बात की कोशिश करने में लगा रहा कि ऐसा नहीं है लेकिन इसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही जारी रही।

आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। उन्हें 18 साल की जेल, SR500,000 का जुर्माना और प्रवासी को देश निकाला की भी सजा दी गई है।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।