कर्मचारियों को मिली सोने के लिए छुट्टी 

क्या कोई कम्पनी अपने कर्मचारियों को सोने की छुट्टी दे सकती है? यह सोचने में ही अटपटा लगता है लेकिन भारत में यह मौका कई कर्मचारियों को मिला है। वर्क लोड के दौरान अचानक से इस तरह की छुट्टी की खबर से कर्मचारी बेहद खुश हैं और इसे अपने अपने तरीके से मना रहे हैं। बेंगलुरु की कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए इसकी घोषणा की है।

क्यों मिली है यह खास छुट्टी?

दरअसल, आज यानी कि 17 मार्च को World Sleep Day के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में बेंगलुरु की कंपनी वेकफिट सॉल्यूशंस ने अपने कर्मचारियों को इस मौके पर एक खास तोहफा देने का सोचा जिसकी सराहना की जा रही है। इस दिन कम्पनी ने कर्मचारियों को काम से छुट्टी दे दी है ताकि वह आराम कर सकें।

मेल के द्वारा दी गई जानकारी 

कम्पनी ने मेल के द्वारा अपने कर्मचारियों को इस छुट्टी की जानकारी दी है। इसमें लिखा है कि वेकफिट के साथ नींद के शानदार गिफ्ट दिया जा रहा है। आज के बाद कल और परसों भी कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी। इसी के साथ उन्हें लंबी छुट्टी का आनंद भी मिल गया है।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>