तीन प्रवासियों ने जीता ईनाम

संयुक्त अरब अमीरात में तीन प्रवासियों में शनिवार 2 दिसंबर 2023 को आयोजित Mahzooz ड्रॉ में ईनाम जीत लिया है। दुबई में ड्राइवर के तौर पर काम करने वाले 28 वर्षीय पाकिस्तानी प्रवासी Sayed ने यह ईनाम जीत लिया है। वह ड्रॉ का लाइव शो देख रहे थे। उन्होंने कहा है कि इस शानदार खबर को वह अपनी मां को सुनाएंगे साथ ही पाकिस्तान में एक कैफेटेरिया भी खोलेंगे जो कि उनका सपना है। 

इनके अलावा दो और प्रवासियों ने भी मारी बाजी

इनके अलावा 45 वर्षीय interior designer, Chanikarn ने भी इस इनाम को जीत लिया है। वह काम के सिलसिले में अप्रैल 2023 में ही दुबई आई थी। उन्होंने August 2023 से Mahzooz में भाग लेना शुरू किया था। इन पैसों को खर्च करने के प्लान के बारे में उन्होंने बताया है कि वह अपनी मां को यूरोप ट्रिप पर भेजेंगी।

मिली जानकारी के अनुसार दुबई में रहने वाले 55 वर्षीय भारतीय प्रवासी Meenakshisundaram ने भी यह ईनाम जीत लिया है। वह पिछले 7 सालों से Mahzooz में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा है की जीत की रकम हो अपनी बेटे की पढ़ाई में खर्च करेंगे और इस चैरिटी को भी देंगे।

आप भी ले सकते हैं भाग?

आप चाहे तो इसमें आप भी भाग ले सकते हैं। Mahzooz में भाग लेने के लिए www.mahzooz.ae वेबसाईट पर जाकर Dh35 की पानी की बॉटल खरीदनी होगी। इस तरह से आप अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।

इस तरह के ड्रॉ में भाग लेकर लोग अपनी किस्मत आजमाते हैं। आप चाहे तो आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। इसमें भाग लेने की प्रक्रिया बेहद आसान है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>