लापरवाही से वाहन चलाने वाले तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार

संयुक्त अरब अमीरात में तीन आरोपियों को गलत तरीके से लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। Al Ain Traffic Misdemeanour Court ने इस मामले में तीन वाहन चालकों को दोषी पाया है। कोर्ट ने आरोपियों पर भारी जुर्माना लगाया है।

बताते चलें कि हरेक आरोपियों कर Dh50,000 का जुर्माना लगाया गया है। आरोपियों के ड्राईविंग लाइसेंस को तीन महीने के लिए स्थगित कर दिया है। साथ ही उनका वाहन भी जब्त कर लिया गया है। Abu Dhabi Judicial Department के द्वारा फोटो शेयर कर इस बात की घोषणा की गई है।

सड़क पर चल रहे लोगों की जान डाली खतरे में

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि दूसरों की जान खतरे में डालने के लिए उन्हें आरोपी माना गया है। इन आरोपियों ने पब्लिक प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया था। लापरवाही से वाहन चलाने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आरोपियों को लोक अभियोजन भेज दिया गया है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>