सऊदी में बोर्ड गार्ड सर्च और रेस्क्यू टीम ने Jazan region में एक व्यक्ति और उसकी दो बेटियों को डूबने से बचाया है। घटना की जानकारी मिलते हैं तुरंत सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और पीड़ितों को बचाने की कोशिश की जाने लगी।

प्रतिबंधित इलाके में स्विमिंग का आरोप

अधिकारियों के द्वारा इस मामले में यह जानकारी दी गई है कि इन लोगों के द्वारा उस स्थान पर स्विमिंग किया जा रहा था जो कि प्रतिबंधित है। सभी को इस बात का ख्याल रखना होगा कि ऐसे स्थान पर स्विमिंग नहीं करना है जिस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। General Directorate of Border Guard के द्वारा सभी को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

स्विमिंग के लिए अधिकारियों के द्वारा जो तय किए गए इलाके हैं केवल उन्हीं स्थान पर स्विमिंग की अनुमति है। सुरक्षा के लिए सभी को इस नियम का पालन करना जरूरी होगा। अधिकारियों के द्वारा हेल्पलाइन नंबर की भी जानकारी दी गई है। किसी भी तरह की इमरजेंसी की स्थिति में Makkah और Eastern regions में (911) पर कॉल करना होगा और बाकी दूसरे स्थान पर (994) पर कॉल कर सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>