कामगार कर रहे थे चोरी

DUBAI Airport पर तीन कामगारों को चोरी की कोशिश करते तीन कामगारों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी यात्रियों के बैग से पैसा और सोना चुरा रहे थे। इनमें से एक आरोपी को एयरपोर्ट गेट के पास गिरफ्तार कर लिया गया है जब वह भागने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने अपनी जांच में पाया है कि जब आरोपी staff inspection device से गुजर रहा था तब सुरक्षा अधिकारी ने देखा कि उसके बैग में हद से अधिक रुपए और पदार्थ हैं। इसके बाद जब आरोपी को पकड़ा गया तब उसके बैग में सोने का ज्वैलरी और पैसा पाया गया।

आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दो अन्य आरोपियों के कहने पर एयरपोर्ट पर काम शुरू करना शुरू किया था और चोरी में उनकी मदद करता था। वह ज्वैलरी को चुराकर मार्केट में बेच दिया करते थे।

मिली जेल और देश निकाला की सजा

बाद में जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। Dubai Criminal Court ने तीन महीने जेल, Dh50,000 का जुर्माना और जेल के बाद देश निकाला की सजा दी है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>