भागलपुर में मिली यह मछली

भागलपुर में रविवार को ऐसी घटना हुई जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। चंपानदी मे रामपुर मुसहरी घाट मे एक ऐसी मछली मिली जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से आने लगे। यह मछली करीब 5 फीट की है और उसका वजन 30 किलो है। लोगों को इसपर यकीन ही नहीं हो रहा था, ऐसा इसलिए हैं क्योंकि इतना बड़ी मछली स्थानीय नदियों व तालाबों मे बिल्कुल नहीं मिलती है।

लोगों ने कहा है विष्णु की अवतार

बताते चलें कि कुछ लोगों ने इसे भगवान विष्णु का अवतार बताकर पूजा पाठ करने लगे। लोगों ने इस मछली की आरती भी उतारी। इसे बागर प्रजाति की मछली बताया जा रहा है। ग्रामीण महिपाल सिंह, अश्वनी मित्रा, अमरेंद्र सिंह ने बताया कि कई दिनों से इस मछली को देखा जा रहा है और इसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। इस प्रजाति की मछली मिलना भी मुश्किल है। भगवान विष्णु के अवतारों में मत्स्य अवतार भी हुआ था।

उम्र हो सकता है 4 से 5 साल 

वजन और लंबाई के हिसाब से इस मछली की उम्र 4 से 5 साल बताया जा रहा है। इस मछली को जॉइंट कैंट के नाम से भी जाना जाता है। लोग बता रहे हैं कि मछली के अधिक वजन होने के कारण इसे पकड़ने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment