300 रुपए निकालने पहुंचा युवक, ATM से निकला नकली नोट, ग्राहक के उड़े होश

Satyam Kumari21 October 20241 min read0 viewsIndia

किसी भी व्यक्ति को पैसे की जरूरत होती है तो वह एटीएम या फिर बैंक जाकर पैसों की निकासी करता है। साथ ही उसे यकीन यकीन होता है कि जो भी रकम उसे मिल रही है वह असली है। लेकिन क्या यह संभव है कि एटीएम से भी नकली नोट निकल जाए। फर्रुखाबाद के एक युवक इंडिया वन एटीएम से रुपए निकालने वाले एक व्यक्ति के साथ ऐसे ही घटना सामने आई है।

एटीएम से निकली नकली नोट

पीड़ित ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि वह एटीएम में ₹300 निकालने के लिए गया था। एटीएम में पिन डालने के बाद जिसमें एक नोट 200 रुपए का और दूसरा नोट 100 रुपए का निकला। पीड़ित के अनुसार उसने देखा कि नोटों पर आरबीआई की जगह आरडी लिखा हुआ था। सिल्वर बैंड पर रंग अलग था। नोट को देखते हैं वह हैरान रह गया क्योंकि दोनों ही नोट नकली थे।

हैरत की बात है कि पीड़ित को दोनों ही नोट नकली मिले। इस घटना के बाद एटीएम के आसपास लोगों की भीड़ लग गई और लोगों को इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था कि एटीएम से नकली नोट भी निकल सकता है।

Share:

Comments

Leave a comment