संयुक्त अरब अमीरात में अभी फिलहाल प्रवासियों के लिए एक वीजा एमनेस्टी प्रोग्राम चलाया जा रहा है जिसकी मदद से उन्हें वीजा उल्लंघन की समस्याओं से निजात दिलाया जा रहा है। Federal Authority for Identity, Citizenship, Customs and Port Security (ICP) के द्वारा यह अलर्ट जारी किया गया है कि अगर समय रहते उल्लंघन कर्ता अपना वीजा स्टेटस चेंज नहीं करता है तो उसे भारी जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।

रेजीडेंसी वीजा को सुधारने का काम किया जा रहा है

प्रवासियों के रेजिडेंस वीजा को सुधारने का काम 31 अक्टूबर तक किया जाएगा। उन्हें जुर्माना के बिना ही वीजा स्टेटस बदलने का मौका मिलेगा। ICP के द्वारा यह साफ साफ कह दिया गया है कि इस ग्रेस पीरियड को अब आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसके बाद अगर कोई बिना वैध वीजा के पाया जाता है तो उसपर जुर्माना लगाया जाएगा।

सभी वीजा उल्लंघन करने वाले आदमियों को यह सलाह दी गई है कि उन्हें इस ग्रेस पीरियड का लाभ उठाना चाहिए। ऐसे प्रवासियों की हर संभव मदद की जा रही है ताकि वह अपने देश सुरक्षित बिना किसी परेशानी के लौट सकें।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>