तीन दिनों में कोरोना के 3,139 नए मामले आए

ओमान में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ओमान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले तीन दिनों में कोरोना के 3,139 नए मामले आए हैं। वहीँ 31 कोरोना मरीज़ों ने अपनी जान गवां दी है। अब तक ओमान में कोरोना के 163,157 मामले सामने आएं हैं।

24 घंटे में 97 लोगों को अस्पताल में भर्ती

ओमान में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 1,712 हो चुकी है। वहीँ मरीज़ ठीक भी हो रहे हैं। 2,038 कोरोना मरीज़ ठीक हुए हैं और यह आंकड़ा 146,677 पहुंच गया है। 186 मरीज़ intensive care units (ICUs) में भर्ती हैं। पिछले 24 घंटे में 97 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।