पिछले महीने चलाया गया था जांच अभियान

कुवैत में सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर जांच की जाती है और अवैध तरीके से रहने वाले प्रवासियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जाती है। पिछले महीने कुवैत सिटी में इसी तरह की एक जांच के दौरान क्लीनिक से 34 नर्सों को गिरफ्तार किया गया था।

दरअसल Kuwait City में पिछले महीने जांच अभियान चलाया गया था जिसमें 34 भारतीय महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब इन सभी को पुलिस की गिरफ्त से आज़द कर दिया गया है।

भारतीय दूतावास ने की बचाने की पहल

इसके बाद गिरफ्तार की गई महिलाओं के परिजनों ने उन्हें बचाने की गुहार लगाई थी। इनमें कई महिलाओं को काफी अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि उनके बहुत ही छोटे-छोटे बच्चे थे जिनसे दूर रहना उनके लिए मुमकिन नहीं था।

The Indian Minister of State for External Affairs, V Muraleedharan के साथ कुवैत में भारतीय दूतावास ने मिलकर इन महिलाओं को बचाने में अहम योगदान दिया। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि इन महिलाओं को क्यों गिरफ्तार किया गया था लेकिन बचाने में कामयाबी मिली है।