सऊदी एयरलाइन के द्वारा कई स्थानों के लिए विमान टिकट की बुकिंग पर छूट की घोषणा की गई है। Saudia एयरलाइन के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि Europe, North America, और Asia के लिए फ्लाईट टिकट पर 35% तक की छूट दी जा रही है।

यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का लिया गया है फैसला

यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा प्रदान करने के लिए यह फैसला लिया गया है। Saudia के यात्रियों के लिए आगमन सुविधा आसान करने की कोशिश की जा रही है ताकि अधिक कीमत के कारण परेशान हो रहे यात्रियों को परेशानी के सामना न करना पड़े। ऑफर के जरिए यात्रियों को टिकट की कीमतों में छूट दी जा रही है।

एयरलाइन के द्वारा सऊदी से Beijing, Guangzhou, Bangkok, Singapore, Kuala Lumpur, Jakarta, और Medan के लिए फ्लाईट सेवा प्रदान की जा रही है। यात्री Europe और North America के लिए टिकट 30% की छूट पर प्राप्त कर सकते हैं। यात्रियों को टिकट की बुकिंग 20 नवंबर 2024 तक कर लेनी होगी। इस दौरान बुक किए गए टिकट पर यात्री 31 मार्च 2025 तक यात्रा कर सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>