चोरी के आरोप में चार लोगों को किया गया है गिरफ्तार

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर चोरी के आरोप में मालखाने में काम करने लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया है कि इन सभी लोगों ने काम के दौरान तीन आईफोन को चुरा लिया था। चोरी के लिए उन्होंने जो वजह बताई वह काफी आश्चर्यजनक है। पुलिस ने जब पूछा कि चोरी क्यों की गई है तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर सभी हक्के-बक्के रह गए।

आईफोन नहीं था इसलिए की थी आईफोन की चोरी

मिली जानकारी के अनुसार सुनील मिश्रा, प्रहलाद कुमार, चंदन प्रसाद और विनय कुमार सिंह नामक चारों आरोपियों ने कहा है कि उनके पास आईफोन नहीं था और न ही आईफोन खरीदने के पैसे थे इसलिए उन्होंने चुरा लिया।

बताया गया है कि इस तरह के मामले में कुछ पहले ही एक शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें कहा गया था कि एक पार्सल से पांच आईफोन गायब हो गए थे। शिकायत के बाद इस मामले में तुरंत ही जांच शुरू कर दी गई थी और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>