अवैध काम करने वाले आरोपियों के खिलाफ जांच

KUWAIT में अवैध तरीके से काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच की जा रही है। यह बताया गया है कि दो अलग-अलग मामले में सुरक्षा अधिकारियों ने चार लोगों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। समय-समय पर अधिकारियों के द्वारा जांच की जाती है।

सुरक्षा अधिकारियों ने अपनी जांच में पाया है कि आरोपियों ने कॉपर वायर की चोरी की थी। Criminal Security and Public Security ने अलग अलग इलाकों में जांच पड़ताल की है जिसके बाद आरोपियों की जानकारी मिल पाई है।

एशियाई नागरिकता के हैं आरोपी

अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है कि आरोपी एशियाई नागरिकता के हैं। आरोपी ने चोरी किए गए प्रोडक्ट को Jleeb Al-Shuyoukh इलाके में छिपा रखा था। आरोपियों के द्वारा छिपाए गए इस प्रोडक्ट को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है। उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। प्रवासियों को इस तरह की हरकत न करने की सलाह दी गई है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>