OMAN में अवैध काम करने वाले चार प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी प्रवासियों पर ठगी का आरोप लगा है। मिली जानकारी के अनुसार यह सभी एक नागरिक को नकली विदेशी मुद्रा एक्सचेंज कर रहे थे।

नकली विदेशी मुद्रा प्रदान कर रहे थे

रॉयल ओमान पुलिस के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि North Al Batinah में यह आरोपी एक नागरिक के साथ नकली विदेशी मुद्रा एक्सचेंज कर रहे थे जिसकी कीमत OMR 10,000 थी। North Al Batinah Governorate Police Command के द्वारा अरबी नागरिकता के 4 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के पास भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामद किया गया है।

बताते चलें कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। अगर आप विदेशी मुद्रा एक्सचेंज करना चाहते हैं तो काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही काम शुरू करना चाहिए वरना ठगी की संभावना बढ़ जाती है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>