टॉफी खाने से चार बच्चों की मृत्यु हो गई

भारत के उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में टॉफी खाने से चार बच्चों की मृत्यु हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को इस बाबत संवेदना व्यक्त की है। इसके अलावा उन्होंने परिजनों को मदद और जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि टॉफी खाने के बाद चार बच्चों की मृत्यु हो गई है। जैसे ही बच्चों ने टॉफी खाई उनकी स्थिति बिगड़ती गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपियों को किसी भी कीमत पर सजा मिलेगी

बच्चों को डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में भर्ती कराने के बावजूद भी नहीं बचाया जा सका है। Superintendent of Police, Sachindra Patel ने बताया है कि मामले की जांच हो रही है और हो सकता है कि इसमें जादू टोने का मामला हो। आरोपियों को किसी भी कीमत पर सजा मिलेगी।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।