संयुक्त अरब अमीरात में कर्मचारियों के लिए National Day holidays के लिए 4 दिवसीय छुट्टी की घोषणा की गई है। शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी गई थी। वहीं Ministry of Human Resources and Emiratisation (Mohre) के द्वारा यह कहा गया है कि 2 और 3 दिसंबर यानी कि सोमवार मंगलवार को प्राइवेट सेक्टर संस्थानों में भी इस मौके पर छुट्टी रहेगी।

Mohre ने इस संबंध में जारी किया सर्कुलर

बताते चलें कि Mohre के द्वारा इस संबंध में सर्कुलर जारी किया गया है। इसकी पहले भी मंत्रालय और फेडरल संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी इसी दिन छुट्टी की घोषणा की गई है। पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों को भी एक साथ छुट्टी की सुविधा प्रदान की जा रही है।

कहा गया है कि यूएई National Day को अब Eid Al Etihad के नाम से भी जाना जाएगा। इस दिन यूएई को रंहबिरंगी लाइट से सजाया जाएगा और लोगों कई तरह की सेवाएं भी मिलेंगी जैसे कि कई म्यूजियम में निशुल्क एंट्री।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>