एक 21 वर्षीय भारतीय प्रवासी की दुबई में जान चली गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित Manjot Singh पंजाब के लुधियाना जिले के रहने वाला है। इस मामले में यह जानकारी मिली है कि जून में पीड़ित पर पाकिस्तानी नागरिकों के एक ग्रुप में लड़ाई के दौरान हमला कर दिया था।

लोन लेकर भेजा था दुबई

पीड़ित Manjot अपने माता पिता की इकलौती संतान थे। पीड़ित के पिता मजदूरी करते हैं और लोन लेकर अपने बेटे को कमाने के लिए दुबई भेजा था ताकि उनके घर का खर्च अच्छी तरह चल सके। पिता ने बताया कि वह करीब 1 साल पहले दुबई कमाने के लिए गए थे और एक फार्मास्यूटिकल कंपनी में कामगार के तौर पर काम कर रहे थे। पिता का कहना है कि करीब 2 लाख रुपए का लोन लेकर बेटे को कमाने के लिए विदेश भेजा था।

जून में दो गुटों के बीच लड़ाई के दौरान दुबई में उनकी जान चली गई थी। 18 जून को पीड़ित की मृत्यु की सूचना घरवालों को मिली थी। 

तीन भारतीय प्रवासियों की गई जान

एक और मामले में रविवार को यह खबर मिली है कि दुबई के Al Rafah इलाके में तीन भारतीय प्रवासियों की जान चली गई है। दो की मृत्यु रूम में ही हो गई और तीसरे की अस्पताल ले जाते समय जान चली गई। बताया गया कि तीनों पूरी रात भर थे और सुबह लौटने के बाद करीब 6am सोने चले गए थे। दोपहर 12 बजे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी जिसके बाद तुरंत एंबुलेंस बुलाया गया और जान बचाने के प्रयास शुरू हो गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>