4 महिलाओं को किया गया गिरफ्तार

भारत से अवैध तरीके से खाड़ी देश जाने की कोशिश कर रही चार नेपाली महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 4 नेपाली महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिलाओं ने नकली No-Objection-Certificates प्रस्तुत किया था।

Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport से भागने की फिराक में थे

आरोपी महिलाएं Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport से भागने की फिराक में थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात को एयरपोर्ट से ओमान भागने की फिराक में थी। वह वहां जॉब के सिलसिले में जाने वाली थी।

जब आरोपियों ने immigration counter पर अपना ट्रैवल डॉक्यूमेंट प्रस्तुत किया तब अधिकारियों को महिलाओं के NOCs पर शक हुआ। सभी महिलाएं ओमान की राजधानी Muscat जाने के लिए तैयार थी। लेकिन नेपाल दूतावास से पता चला कि उन्हें NOCs नहीं दिया गया है। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>