अवैध प्रवासियों के खिलाफ हो रही है कार्यवाही
KUWAIT में अवैध प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही जारी है। आंतरिक मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा अलग अलग इलाकों में छापेमारी कर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इनमें कई ऐसे प्रवासी शामिल हैं जो अपने मालिक को छोड़कर भाग चुके हैं। कई स्पॉन्सर की तरफ से इस तरह की सूचना मिलती है।
GulfHindi Email Newsletter.
अपने स्पॉन्सर को छोड़कर भाग जाते हैं कामगार
मिली जानकारी के अनुसार आंतरिक मंत्रालय इन लोगों को पकड़कर वापस इनके देश भेज रही है। दरअसल, ऐसे कामगार जो अपने मालिक को छोड़कर भाग जाते हैं वह अवैध काम करने लगते हैं। वह अवैध तरीके से रहने लगते हैं और कोई भी काम करने के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों की गिरफ्तारी जांच अभियान के द्वारा की जाती है।
इसी तरह की एक जांच अभियान के दौरान आंतरिक मंत्रालय ने Salmiya, Hawally, और Salwa इलाके में 40 प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों पर रेजिडेंस और वर्क लॉ के उल्लंघन का आरोप है। इसके अलावा अधिकारियों ने 4 नकली घरेलू कामगारों के ऑफिस का भी पता लगाया है। आरोपियों को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।