अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही जारी

KUWAIT में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। ऐसे प्रवासियों को पकड़कर वापस उन्हें उनके देश भेज दिया जा रहा है। इसी तरह के जांच अभियान के दौरान 40 अवैध तरीके से रह रहे प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है।

ट्विटर के माध्यम से मिली जानकारी

बताते चलें कि आंतरिक मंत्रालय ने ट्विटर के माध्यम से अपने बयान में बताया है कि रेजिडेंस और लेबर लॉ के उल्लंघन के आरोप में 40 उल्लंघनकर्ताओ को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी अलग-अलग देश के नागरिक हैं। इन सभी को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है और इनमें से ज्यादातर को वापस इनके देश भेज दिया जायेगा।

कई इलाकों में हुई जांच

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया है कि 19 को Farwaniya, 14 को Khaitan और 7 को Al-Zahra से पकड़ा गया है। अधिकारी अलग अलग इलाकों पर जांच ऐसे प्रवासियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रहे हैं।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।