प्रवासियों के खिलाफ चल रही है जांच

Kuwait International Airport पर नियमों के खिलाफ काम करने वाले प्रवासियों की जांच चल रही है। यह बताया गया है कि आंतरिक मंत्रालय की General Traffic Department ने 5 आरोपियों को पैसेंजर पिकअप से जुड़े नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में 3 प्रवासी और 2 Bedouins हैं। 

तीनों प्रवासियों को किया जाएगा डिपोर्ट

बताते चलें कि इस बात की जानकारी दी गई है कि तीनों प्रवासियों को डिपोर्ट कर दिया जाएगा। अधिकारियों के द्वारा पहले ही यह चेतावनी दी गई है कि अगर कोई Bedouin कुवैत अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अगर तरीके से काम करता दिखा दो उसका वाहन 2 महीने के लिए जब्त कर लिया जाएगा।

यही कारण है कि इस मामले में भी Bedouin का वाहन 2 महीने के लिए जब्त कर लिया जाएगा। 48 घंटे के लिए उन्हें डिटेन भी किया जायेगा। अधिकारियों ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ लगातार जांच की जा रही है। अगर कोई नियम का उल्लंघन करते दिखता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जरूर की जायेगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>