5 लोगों को किया गया गिरफ्तार
ओमान में नकली करेंसी के साथ शॉपिंग करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। Al-Buraimi Governorate Police Command ने Al-Dhahirah Governorate Police Command के साथ मिलकर 5 निवासियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नकली नोट के साथ पकड़े गए हैं।
GulfHindi Email Newsletter.
नकली करेंसी से कर रहे थे शॉपिंग
पुलिस ने कहा है कि आरोपी Al Buraimi Governorate में नकली करेंसी के साथ शॉपिंग कर रहे थे। कई दुकानों पर वह शॉपिंग करते पाए गए हैं। इन आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
आरोपियों के द्वारा यह हरकत Omani Penal Code के Article 175 का उल्लंघन है। इन नियम के मुताबिक अगर कोई नकली करेंसी का इस्तेमाल करता है, बैंक नोट या कॉइन को गलत तरीके से देश विदेश में सर्कुलेट करने की कोशिश करता है तो उसे कम से कम 5 साल और अधिक से अधिक 15 साल की जेल की सजा दी जाएगी।