पांच एशियाई नागरिकों को फ्रॉड के आरोप में सजा

BAHRAIN में पांच एशियाई नागरिकों को फ्रॉड के आरोप में सजा सुनाई गई है। सभी को पांच साल जेल और BD5,000 का जुर्माना लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पीड़ितों को लिंक भेजा करते थे, जैसे ही पीड़ित लिंक पर क्लिक करते थे उनके अकाउंट से पैसे कट जाते थे।

लिंक भेजकर लूटते थे लोगों को

एक पीड़ित ने बताया कि जब उसे मैसेज आया तो उसने सोचा कि किसी एक्सचेंज कंपनी का है और लिंक पर क्लिक कर दिया। लेकिन ऐसा करते ही उसके अकाउंट से BD999 कट गए।

बाद में शिकायत के बाद तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दो और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया जो इस मामले में शामिल थे।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।