पुणे में एक भयानक हादसा

भारत के पुणे में एक भयानक हादसा हुआ है। गुरुवार देर रात निर्माणाधीन इमारत के गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। Sunil Gilbile, Chief Fire Officer ने बताया है कि लोहे की छड़ों के ढांचे के नीचे काम कर रहे दस मजदूर इमारत के अचानक ढह जाने से फंस गए।

इतना भयानक है कि मौके पर ही पांच लोगों की मृत्यु हो गई

यह हादसा इतना भयानक है कि मौके पर ही पांच लोगों की मृत्यु हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय विधायक सुनील तिंगरे ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि यहां पर 24 घंटे निर्माण कार्य चलता रहता है और उनके मुताबिक लम्बे समय से काम के कारण उन्हें थकन हो गई होगी जिसके कारण यह हादसा हुआ होगा।

जाँच जारी है और ऐसा माना जा रहा है कि घायल बिहार के हैं

इस मामले में जाँच जारी है और ऐसा माना जा रहा है कि घायल बिहार के हैं। ऐसा मानना जा रहा है कि इस स्थल पर एहतियाती उपाय नहीं किए गए हैं। उन सभी सुरक्षा उपायों को नहीं अपनाया गया था जिसकी मदद से कामगारों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।