लूटपाट का मामला

संयुक्त अरब अमीरात में लूटपाट के पांच आरोपियों को तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा उनपर Dh2.5 million का जुर्माना भी लगाया गया है। इन एसीआई प्रवासियों को सजा खत्म होने के बाद देश निकाला की भी सजा दी गई है। यह घटना वित्तीय विवाद के कारन हुई है।

 

क्या है मामला ?

आरोपियों ने अपहरण के अलावा निवेशक से 25 लाख डिजिटल मुद्रा अपने अकाउंट में भेजवाया। यह घटना दुबई के Al Barari इलाके की है। गाड़ी पार्क करने के दौरान पांच लोगों ने पीड़ित के साथ मारपीट की। उसके बाद उसे अनजान जगह पर ले जाकर पैसे ट्रांसफर करने पर मजबूर कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसे इस तरह प्रताड़ित किया गया कि वह पैसे ट्रांसफर करने को मजबूर हो गया।

पैसा लेने के बाद आरोपियों ने उसे उसके घर छोड़ दिया

पैसा लेने के बाद आरोपियों ने उसे उसके घर छोड़ दिया और कहा कि इस बारे में अगर वह पुलिस को कुछ भी बताएगा तो उसे जान से मार दिया जाएगा। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।