सऊदी अरब के शिक्षा मंत्रालय ने Tuwaiq Academy के साथ साझेदारी में देश के विभिन्न क्षेत्रों  रियाद, मदीना, पूर्वी प्रांत, क़सीम और जेद्दा में पांच नए विशेष तकनीकी हाई स्कूल खोलने की घोषणा की है। ये स्कूल शैक्षणिक वर्ष 1447 हिजरी (2025-26) से शुरू होंगे।

यह पहल उन प्रतिभाशाली छात्रों के लिए है जो तकनीकी क्षेत्रों में विशेष रुचि और क्षमता रखते हैं। यह मॉडल दिसंबर 2024 में रियाद में शुरू हुए पहले सरकारी तकनीकी हाई स्कूल की सफलता के बाद पूरे देश में विस्तारित किया जा रहा है।

प्रमुख विशेषताएं

  • स्कूल पहली बार माध्यमिक स्तर (कक्षा 9/10) के छात्रों को नामांकित करेंगे।

  • राष्ट्रीय पाठ्यक्रम के साथ-साथ पढ़ाए जाएंगे कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मेकाट्रॉनिक्स और साइबर सुरक्षा जैसे उन्नत विषय।

  • आलोचनात्मक सोच, नेतृत्व और तकनीकी प्रशिक्षण पर विशेष ज़ोर।

  • गर्मियों के बूट कैंप, वैज्ञानिक प्रतियोगिताएं और तकनीकी परियोजनाएं भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगी।

सऊदी सरकार का उद्देश्य Vision 2030 के अंतर्गत तकनीकी शिक्षा को मुख्यधारा में लाना है, छात्रों को भविष्य की डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना और स्थानीय प्रतिभाओं को ग्लोबल टेक्नोलॉजी में प्रतिस्पर्धी बनाना है।

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.