जब भी बाजार में गिरावट आती है, निवेशकों के बीच घबराहट का माहौल बन जाता है। लोग हर जगह यही कहते मिलते हैं कि उन्होंने कितना नुकसान झेला है। लेकिन सच्चाई यह है कि इस समय सबसे ज्यादा जरूरी है निवेशकों की काबिलियत — काबिलियत बाजार के शोर को नजरअंदाज करने की, काबिलियत धैर्य रखने की, और काबिलियत यह समझने की कि हर गिरावट के बाद उछाल आता है।

पैसा तो कई लोगों के पास होता है, पर सही वक्त पर सही फैसले लेने की काबिलियत कम ही लोगों के पास होती है। यही फर्क एक अच्छे और औसत निवेशक में होता है।


क्यों गिरावट के समय समझदारी जरूरी है?

सितंबर 2024 में डेरिवेटिव ट्रेडिंग को लेकर नए नियम आए। नतीजा यह हुआ कि NSE और BSE में वॉल्यूम घटने लगा। BSE का स्टॉक गिरा और बाजार में यह चर्चा शुरू हो गई कि इस स्टॉक से दूरी बना लेनी चाहिए।

लेकिन क्या वाकई यह गिरावट स्थायी है? क्या आप सोचते हैं कि एक या दो साल बाद बाजार में ट्रेडिंग वॉल्यूम इससे भी कम रहेगा?
बिलकुल नहीं।

भारत में निवेशक तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 15 सालों का डेटा कहता है कि एक्सचेंज के कारोबार में हर साल वृद्धि हुई है। बाजार का कारोबार समय के साथ सिर्फ आगे ही बढ़ता है।

आज जिन मिड और स्मॉल कैप स्टॉक्स में गिरावट है, वही थोड़े समय बाद तेजी में आ सकते हैं। अगर निफ्टी लगातार कुछ दिन ऊपर चला गया, बाजार की चाल बदल जाएगी और वही निवेशक दोबारा खरीदारी के मौके तलाशने लगेंगे।


स्टॉक प्राइस और बिजनेस — फर्क समझिए

यह सबसे बड़ा सच है कि:

  • स्टॉक का गिरना = बिजनेस कमजोर होना नहीं होता।
  • स्टॉक का बढ़ना = बिजनेस मजबूत होना जरूरी नहीं होता।

वक्त की सच्ची जरूरत है — इस फर्क को समझना। बाजार में शोर के बीच यह समझने वाले ही लंबे समय में अच्छा कमाते हैं।


5 मजबूत कंपनियां — जो बाजार की गिरावट में भी मजबूत हैं

हमने ऐसी कंपनियों को चुना है, जिनका बिजनेस मजबूत है, उनकी बैलेंस शीट दमदार है, और वो लंबी अवधि में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकती हैं।
हमारी चयन प्रक्रिया:

  • कंपनियों का RoE (रिटर्न ऑन इक्विटी) कम से कम 24% हो
  • नेट प्रॉफिट मार्जिन कम से कम 16% हो

ये दोनों बातें किसी भी मजबूत कंपनी की सेहत का सीधा संकेत हैं।


इन 5 कंपनियों पर रखें नजर

कंपनी का नाम औसत स्कोर राय एनालिस्ट की राय संभावित रिटर्न (%) नेट मार्जिन (%) RoE (%) बाजार पूंजी (₹ करोड़)
BSE लिमिटेड 8 खरीदें 9 49 32.8 24.3 53,152
निप्पॉन लाइफ एएमसी 7 खरीदें 19 45 62.4 34.6 33,244
सेंट्रल डिपॉजिटरी (CDSL) 7 होल्ड 10 29 50.6 38.7 22,384
पीएंडजी हाइजीन एंड हेल्थकेयर 6 खरीदें 3 28 16.6 71.7 43,441
ITC लिमिटेड 6 खरीदें 34 26 27.0 28.5 5,15,367