पन्ना में काम करने वाले कामगारों की किस्मत बदली

मध्य प्रदेश के पन्ना में काम करने वाले कामगारों की किस्मत बदली है। वहां पर मजदूरी का काम मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात साबित हुई। बीते एक महीने से दर्जनों लोगों को हीरा मिला है। इससे उनकी किस्मत पलट गई और उन्हें वो खुशी मिली जो किसी ने सोचा भी नहीं था।

रातों रात लखपति बन गए

बताते चलें कि एक साथ पांच मजदूरों को मिले हीरे से उनकी किस्मत बदल गई और वह रातों रात लखपति बन गए। यह सभी हीरे 19 कैरेट के है। इनमें से सबसे बड़ा हीरा 6.81 कैरेट का है। पन्ना में मजदूरों को इस तरह हीरे मिलना आम बात है। अक्सर किसी न किसी मजदूर को हायर मिलते ही रहते हैं। बुधवार को पांच लोगों ने पन्ना के हीरा कार्यालय में जाकर हीरा जमा करा दिया है।

टैक्स काटकर बाकी राशि हीरा ढूंढने वाले मजदूरों को दे दी जाती है

कल्लू सोनकर, राहुल अग्रवाल, राजेश कुमार, प्रकाश मजूमदार और राजबाई को पन्ना में हीरा मिला है। इन हीरों को हीरा कार्यालय में जमा कराया जाता है। वहां पर सही कीमतों का अंदाजा लगाने के बाद टैक्स काटकर बाकी राशि हीरा ढूंढने वाले मजदूरों को दे दी जाती है।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।