5 घंटे से ‘लाश’ पड़ी है… सूचना पर तालाब किनारे पहुंची पुलिस, बाहर खींचने पर जिंदा निकला शख्स, बोला- गर्मी से था परेशान

Lov Singh11 June 20241 min read0 viewsIndia

तेलंगाना के हनुमाकोंडा जिले से एक अलग तरह का मामला सामने आया है। रेड्डीपुरम पुलिस को सूचना मिली कि लगभग आठ घंटे से एक व्यक्ति का शव तालाब के पानी पर उतराता दिख रहा है। पानी में उतराते व्यक्ति को स्थानीय लोगों की उपस्थिति में पुलिस ने हाथ पकड़कर बाहर की ओर खींचा तो वह अचानक खड़ा हो गया।

यह देखकर पुलिस और स्थानीय लोग भयभीत हो गए।

यह कोवेलाकुंटा जिले के रेड्डीपुरम का मामला है। मंगलवार सुबह सात बजे से दोपहर बारह बजे तक एक व्यक्ति को पानी में पड़ा देखा गया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 इमरजेंसी नंबर पर फोन किया जब वे यह देखा। लगता था कि पानी में नहाने उतरे व्यक्ति मर गए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस और आपातकालीन सेवा के कर्मचारी चौंक गए जब उस आदमी को पानी से बाहर खींचा गया।

व्यक्ति नेल्लोर जिले के कावली का निवासी था। उसने पुलिस को बताया कि वह शरीर को ठंडा करने और आराम करने के लिए पानी में तैर रहा था क्योंकि वह पिछले दस दिनों से ग्रेनाइट खदान में गर्म धूप में बारह घंटे काम कर रहा था।

Share:

Comments

Leave a comment