ट्रैफिक जुर्माने पर 50% छूट की घोषणा की गई

सऊदी में वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक जुर्माने पर 50% छूट की घोषणा की गई है। आंतरिक मंत्रालय के द्वारा यह जानकारी दी गई है कि ऐसे ट्रैफिक उल्लंघन जो की 18 अप्रैल 2024 के पहले किए गए हैं उन पर लगे जुर्माने पर 50 फीसदी डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा। यह निर्देश क्राउन प्रिंस Prince Mohammed bin Salman के आधार पर दिया गया है।

जुर्माना चुकाने की अपील की गई

Saudi Data and Artificial Intelligence Authority (SDAIA) और the Saudi Ministry of Finance के द्वारा यह जानकारी दी गई है कि वाहन चालक जिनपर जुर्माना लगा है उन्हें इस छूट का लाभ उठाकर 6 महीने के अंदर ही सभी जुर्माने का भुगतान कर देना होगा। अगर समय पर जुर्माने का भुगतान नहीं किया गया तो आरोपी पर भारी जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है।

कहा गया है कि वाहन चालक या फिर तो एक बार में या एक एक करके अपने जुर्माने का भुगतान कर सकते हैं। सभी की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि वाहन चालकों के द्वारा नियमों का पालन किया जाए।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>