उल्लंघन जुर्माने पर 50 फीसदी छूट की घोषणा
मंगलवार को UAE की National Crisis, Emergency and Disasters Management Authority (NCEMA) ने घोषणा की है कि Covid-19 के बचाव के लिए दिए गए निर्देशों के उल्लंघन के जुर्माने पर 50 फीसदी छूट की घोषणा की गई है। जिन लोगों ने Covid-19 के बचाव के लिए दिए गए निर्देशों के उल्लंघन किया है उन्हें अब केवल 50 फीसदी ही जुर्माना देना होगा।
GulfHindi Email Newsletter.
कब से कब तक मिलेगी छूट?
अधिकारियों ने कहा है कि डिस्काउंट की सुविधा आज यानी कि 15 मार्च से शुरू हो जाएगी। लोगों से अपील की गई है कि वह इस छूट का लाभ उठाएं और जल्द ही अपना जुर्माना चुकाएं। आंतरिक मंत्रालय के वेबसाइट और स्मार्ट ऐप के जरिए जुर्माने का भुगतान किया जा सकता है। दो महीने तक इस छूट का लाभ उठा सकते हैं।
लोगों की Covid-19 से बचाव और सुरक्षा के लिए ही उनपर जुर्माना लगाया जा रहा था और करीब Dh50,000 तक जुर्माना लगाया गया था। बचाव के लिए दिए गए सभी निर्देशों का पालन अनिवार्य था। जो लोग पब्लिक प्लेस पर मास्क नहीं लगा रहे थे उनपर Dh3,000 का जुर्माना लगाया जा रहा था। हॉस्पिटलाइजेशन के नियमों के उल्लंघन की स्थिति में Dh50,000 का जुर्माना लगाया जा रहा था।