पहले ही मिल जायेगा 50 फीसदी दिरहम 

संयुक्त अरब अमीरात में एक ऐसा नियम लाया गया है जिसकी मदद से लोग को काफी मुश्किलों का सामना आसानी से कर पाएंगे। Abu Dhabi Islamic Bank (ADIB) के ग्राहकों को सामान्य वेतन दिवस से पहले 50% तक सैलरी पहले ही प्राप्त करने की अनुमति देगा।

निवासियों और प्रवासियों को लाभ

‘Yusr- ADIB Salary Advance’ की मदद से लोगों को इस नियम का लाभ मिलेगा। यह सुविधा लोगों को मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए दी जाएगी। निवासियों और प्रवासियों को इस सुविधा का का भी लाभ मिलेगा। इमरजेंसी में यह उनकी काफी मदद करेगा।

ग्राहकों को अगले सैलरी ट्रांसफर तक Dh50,000 (₹1,085,794.08) की अधिकतम राशि के साथ मदद की जाएगी। मोबाइल ऐप के जरिए इस बारे में अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है और पात्रता की जांच की जा सकती है।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।