सऊदी में कई लोगों को अलग अलग स्थानों से अवैध काम करते हुए गिरफ्तार किया गया है। दरअसल सऊदी सहित कई खाड़ी देशों में भीख मांगने पर पाबंदी है। इसे एक कानूनन अपराध माना जाता है। लेकिन कई प्रवासी तमाम चेतावनी के बावजूद भी ऐसा करते हुए पाए जाते हैं।

50 से अधिक लोगों को किया गया है गिरफ्तार

इस मामले में अधिकारियों के द्वारा 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस तरह के अवैध काम कर रहे हैं आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक यूनिट का गठन किया गया है जो अलग-अलग स्थान पर जांच करती है और आरोपियों का पता लगाती है।

दरअसल नैतिक नियमों को समाज में अच्छी तरह संचालन के लिए इस तरह के लोगों पर लगाम लगनी चाहिए। इसलिए क्राउन प्रिंस के आदेश पर टीम गठित कर अलग-अलग इलाकों में जांच की जा रही है। ऐसी हरकतें खासकर रमजान के महीने में बढ़ जाती है। रमजान के महीने में लोगों की भावनाओं का फायदा उठाकर उनके साथ ठगी की जाती है। निवासी रहम खाकर भीख मांग रहे लोगों को पैसे दे देते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>