पूराने नोट बदलने का मौका

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा जाता है कि अगर आपके पास अभी भी 500 और 1000 रुपये के नोट हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि खुद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा कहा गया है कि जिन लोगों के पास पुराने नोट रखे गए हैं, वह एक बार फिर से उन नोटों को बदल सकते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

कहा जा रहा है कि यह लेटर भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा जारी किया गया है। डिमॉनेटाइजेशन के समय कई लोग ऐसे थे जो अपना नोट नहीं बदल पाए अब वह नोट बेकार हो चुके हैं लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा विदेशी नागरिकों को एक मौका दिया जा रहा है जिससे वह नोटों को बदल सकते हैं।

क्या है सच्चाई?

अगर आपके पास है इसी तरह सब कोई पोस्ट पहुंचा है तो उस पर यकीन करने से पहले उसकी सच्चाई जान लेनी चाहिए। दरअसल, यह खबर झूठी है और आरबीआई के द्वारा ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की गई है। लोगों को गुमराह करने के लिए सोशल मीडिया पोस्ट वायरल किया जा रहा है।

प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक टीम (PIB Fact Check) ने अपनी जांच में इस खबर को झूठा पाया है।