कुवैत में अवैध प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इस बात की जानकारी दी गई है कि इस तरह के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा अलग-अलग स्थान में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

505 आरोपियों को किया गया डिपोर्ट

बताते चलें कि सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा इन आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें डिपोर्ट किया जा रहा है। कुवैती आंतरिक मंत्रालय के अधिकारियों ने गुरुवार को करीब 461 नियम तोड़ने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जांच अभियान 19 जनवरी से लेकर 23 जनवरी के बीच चलाया गया है।

इस दौरान 505 आरोपियों को डिपोर्ट किया गया है। कहा गया है कि ऐसे आरोपियों को पूरी तन्मयता के साथ जांच के बाद गिरफ्तार किया जा रहा है। इनपर किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी और उन्हें गिरफ्तार कर सजा भी दी जाएगी। सजा के तौर पर अधिकतर प्रवासियों को डिपोर्ट कर दिया जाता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>