Kuwait में रहने वाले प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। आंतरिक मंत्रालय की सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा अलग-अलग इलाकों में जांच की जा रही है। अवैध प्रवासियों की संख्या बढ़ने के बाद यह जांच अभियान शुरू कर दिया गया है।

सुरक्षा अधिकारियों ने 509 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

इस बात की जानकारी दी गई है कि सुरक्षा अधिकारियों ने करीब 509 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि इन सभी आरोपियों को रेजिडेंसी वीजा उल्लंघन मामले में गिरफ्तार किया गया है। वहीं 648 आरोपियों को डिपोर्ट किया जायेगा।

1 से 13 जनवरी के बीच किया गया है अभियान

यह जांच अभियान 1 से 13 जनवरी के बीच किया गया है। सुरक्षा नियम उल्लंघन करने वाले आरोपियों को इस दौरान टारगेट किया गया है। अवैध तरीके से रहने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच अभियान जरूरी है। कई ऐसे प्रवासी हैं जो वीजा एक्सपायर होने के बाद भी अवैध तरीके से रह रहे हैं और वीजा रिन्यूअल नहीं कराते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>